मिर्ज़ापुर जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन
मिर्ज़ापुर जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने व बांधो को धान के रोपाई के लिए खोले जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा , किसानों ने मांग किया कि जनपद बारिश न होने से किसान परेशान है धान की रोपाई नही हो पा रही है , जनपद के बांधो को किसानों के धान की रोपाई के लिए खोला जाए , ताकि थोड़ी बहुत धान की रोपाई किया जा सके , भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक सप्ताह में थोड़ा बहुत पानी बरसा है , उससे धान की रोपाई पूरा नही हुआ , हम लीगो की मांग है कि जिन बांधो में पानी भर गया है , उसे किसानों के धान की रोपाई के लिए खोला जाए , ताकि किसानों को उसका लाभ मिल सके , साथ ही कहा कि हमारी मांग है कि सरकार को जिलाधिकारी द्वारा रिपोर्ट भेज कर मिर्ज़ापुर जनपद को सूखाग्रस्त घोषित कराया जाए ,