मिर्ज़ापुर जनपद के बार्डरो पर पहुँचे प्रेक्षक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की ली जानकारी
मिर्ज़ापुर 395-छानबे विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त प्रेक्षकगण के द्वारा जनपद से सटे सीमाओं पर पहुचकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी लिया , प्रेक्षक सामान्य देवेन कुमार प्रधान , प्रेक्षक पुलिस आर0वी0 चूड़ासामा व प्रेक्षक व्यय वेंकटेश जाधव ने संयुक्त रूप से आज लालगंज क्षेत्र में पड़ने वाले प्रयागराज के बार्डरो पर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया , इसी प्रकार दूसरे प्रेक्षक के द्वारा छानबे विकास खण्ड अन्तर्गत रामपुर घाट से भदोही जनपद से लगने वाले सीमाओं पर भ्रमण कर उपचुनाव के तैयारियों का निरीक्षण किया गया , बैरियर पर तैनात पुलिसकमिर्याे से वाहनो की चेकिंग व वाहन चेकिंग रजिस्टर आदि का निरीक्षण करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिया ,