मिर्ज़ापुर जनपद के गांव, कस्बो, चौराहो पर महिला पुलिसकर्मी जनचौपाल से कर रही जागरूक
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों के साथ साथ प्रत्येक गांव, कस्बो, और चौराहो पर महिला पुलिसकर्मी शक्ति दीदी के 10 दिवसीय विशेष अभियान के तहत महिलाओ व छात्राओ को जन चौपाल लगाकर जागरूक किया जा रहा है , ये अभियान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देशानुसार “मिशन शक्ति” के अन्तर्गत चलायें जा रहे , मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, महिला बीट, महिला हेल्प डेस्क, महिला सुरक्षा द्वारा जन-जागरुकता के लिए जन-चौपाल आयोजित करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों व विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है ,