मिर्ज़ापुर जंगीरोड विद्युत उपकेन्द्र से फीडर से होने वाली विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
मिर्ज़ापुर नगर के जंगीरोड विद्युत उपकेन्द्र से 33/11 के0वी0 फीडर की विद्युत आपूर्ति तारों के ऊपर कुछ वृक्षों की डालिया व टहनियाँ जो अवरोधक बनी हुयी है , जिसकी कटाई व छटाई का कार्य दिनांक 08.08.2023 से दिनांक 10.08.2023 तक समय 11:00 बजे से 04:00 बजे तक किया जाना है जिसकी वजह से पीली कोठी फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेंगी , विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित करना है कि 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र - जंगीरोड से पोषित 11 के॰वी॰ पीलीकोठी फीडर की विद्युत आपूर्ति बेहतर करने हेतु फीडर का द्विभाजन करने व तारों ऊपर बाधक कुछ वृक्षों की डालिया / टहनियाँ अवरोधक बनी हुयी है जिसकी कटाई / छटाई का कार्य दिनांक 08.08.2023 से दिनांक 10.08.2023 तक समय 11:00 बजे से 04:00 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है जिस कारण 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र जंगीरोड से पोषित 11 के0वी0 पीलीकोठी फीडर एवं 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र पथरहिया से पोषित 11 के0वी0 रेलवे व 11 के0वी0 ड़गहर फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी , उपभोक्ताओं से अपील है कि पानी इत्यादि की व्यवस्था समय से पूर्व कर लें , उक्त अवधि में सहयोग प्रदान करे ,