मिर्ज़ापुर छानबे उपचुनाव सपा ने लगाया गम्भीर आरोप कार्यकर्ताओ का पुलिस कर रही उत्पीड़न
मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों ने आज छानबे विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष कराने की मांग को लेकर प्रेक्षक व जिलाधिकारी से मिलकर निष्पक्ष कराने की माॅग करते हुए पत्रक सौंपा , समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने आरोप लगाया है कि छानबे विधानसभा क्षेत्र के थाना हलिया, ड्रमण्डगंज, लालगंज व जिगना थाना प्रभारी हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्षो व प्रधान का उत्पीड़न कर रहे है , रात्रि में दबिश देकर उनके परिजनों को फर्जी मुकदमें फंसाने की धमकी दी जा रही है , सत्ता पक्ष के लोग खुलेआम आचार संहिता का उल्लघंन कर रहे है , चौधरी ने कहा कि अधिकारियों की भूमिका लोकतंत्र में निष्पक्ष होनी चाहिए , इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री व्यासजी गौड़, पूर्व सांसद बाल कुंमार पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, आशीष यादव, अशोक यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, मुन्नी यादव, जवाहर लाल मौर्या, आदर्श यादव, दामोदर मौर्या, परवेज खान, कल्याण यादव आदि शामिल रहे ,