मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची की कुएं में गिरने से मौत
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र के शक्तेषगढ़ कुबा खुर्द गांव में दर्दनाक हादसा हो गया , मिली जानकारी के अनुसार पांच वर्षीय बच्ची खेलते हुए कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गया , मासूम बच्ची के कुएं में गिरने की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया , घटना कल बीते शाम की बताई जा रही है , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना चुनार क्षेत्र के शक्तेषगढ़ कूबा खुर्द गांव में लाल बहादुर की पांच वर्षीय पुत्री कुए के पास ही खेल रही थी , अचानक से खेलते हुए आगे बढ़ गयी और मासूम बच्ची कुएं में गिर गई , जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया , सूचना मिलने पर शक्तेषगढ़ चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर किसी तरह से बच्ची के शव को कुएं से बाहर निकलवाया , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,