मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र में अवैध कट्टा, कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्र से आज पुलिस ने अवैध कट्टा, और कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना चील्ह के उप-निरीक्षक हरिकेश सिंह ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर चील्ह क्षेत्र से विकास गौड पुत्र अच्छे लाल गौड निवासी हरसिंहपुर थाना चील्ह को एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर थाना चील्ह पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा ,