मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र के शास्त्री पुल के नीचे एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थियों में मिला शव जेब मे आधार कार्ड के बावजूद नही हो सकी पहचान
मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्र के शास्त्री पुल के नीचे आज एक 43 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थियों में शव पड़ा मिला , लोगो द्वारा इसकी सूचना चील्ह पुलिस को दी गयी, मौके पर पहुची पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास कराते हुए मृत्यक की तलाशी लेने पर जेब से आधार कार्ड मिला, जिस पर मृतक का नाम संजय साहू पुत्र स्वर्गीय लाल जी साहू निवासी गणेशगंज थाना कोतवाली कटरा जनपद मिर्ज़ापुर उम्र लगभग 43 वर्ष दर्ज मिला , लेकिन अभी तक ये पता नही चल सका कि मृत्यक मुहल्ला गणेशगंज के किस जगह का रहने वाला है , थाना प्रभारी चिल्ह के द्वारा मृतक के पहचान का प्रयास किया जा रहा है , जानकारी होने पर थाना चील्ह के सीयूजी नम्बर पर अवगत कराएं 9454404004