मिर्ज़ापुर चिल्ह क्षेत्र के चेकसारी मुजेहरा गांव में एक युवक की विद्युत करंट लगने से मौत
मिर्ज़ापुर थाना चिल्ह क्षेत्र के चेकसारी मुजेहरा गांव में आज सुबह एक युवक को विद्युत करंट लगने से उसकी मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय युवक हर्ष दुबे गंगा पूजन के लिए बज रहे डीजे पर झूम रहा था, इस दौरान युवक हर्ष दुबे बज रहे डीजे के ऊपर जाकर चढ़ गया , जिससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया , परिजन आनन फानन में उसे लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे , जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद युवक को मृत्यु घोषित कर दिया, युवक के मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया , सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,