मिर्ज़ापुर गंगानदी में स्नान के दौरान 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत
मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गंगानदी में स्नान के दौरान एक 12 वर्षीय बालक का पैर फिसलने से गंगानदी के गहरे पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय आर्यन अपने एक दोस्त के साथ गंगानदी में स्नान करने गया था स्नान के दौरान उसका पाई फिसल गया और वह गहरे पानी मे चला गया , स्थानीय गोताखोरों और परिजनों की मदद से करीब आधे घंटे बाद 12 वर्षीय आर्यन पुत्र विजय शंकर को गंगा नदी से बाहर निकल गया , परिजनों द्वारा उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों के द्वारा आर्यन को मृत घोषित कर दिया गया , सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,