मिर्ज़ापुर कोतवाली शहर पुलिस ने तीन शातिर चोरो को माल सहित किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली पुलिस ने तीन ऐसे शातिर चोरो को माल सहित गिरफ्तार किया है जो घरों में घुसकर गैस सिलेंडर को चोरी किया करते थे , पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के तीन सिलेंडर भी बरामद किया , उप-निरीक्षक अजय कुमार ओझा ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर 1. सुनील लेधी पुत्र सत्यनारायण निवासी ओलियर घाट थाना कोतवाली शहर 2.सोनू पुत्र आकाश निवासी पक्की सरैया तकिया दानू साह थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार कर गैस सिलेण्डर बरामद किया , गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी का सिलेण्डर खरीदने वाला सुरेश निषाद पुत्र स्व0 लक्ष्मण निषाद निवासी मछली का पुल घण्टाघर थाना कोतवाली शहर को भी गिरफ्तार कर मौके से चोरी का 02 गैस सिलेण्डर बरामद कर कानूनी कार्यवाही करते हुए सभी को जेल भेजा गया ,