मिर्ज़ापुर के प्राइवेट स्कूल में टीचर द्वारा बे-रहमी से मासूम की पिटाई लेने लगा राजनीति रंग
मिर्ज़ापुर प्राइवेट स्कूल माॅ सरस्वती ज्ञान मंन्दिर के टीचर द्वारा बे-रहमी से मासूम छात्रा श्रेया जायसवाल की पिटाई राजनीति रंग लेने लगा , आज समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमण्डल छात्रा श्रेया जायसवाल के सबरी स्थित घर पहुचकर परिजनों से मुलाकात कर मासूम छात्रा का हाल चाल लिया , तो वही सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि कक्षा 5 की छात्रा श्रेया जायसवाल सबरी चुंगी स्थित माॅ सरस्वती ज्ञान मंन्दिर में अपनी बड़ी बहन के साथ पढ़ती है , वहा के प्रधानाचार्य ने गणित का प्रश्न हल न करने पर श्रेया जायसवाल को डंडे से पीटा और लगभग दो सौ उठक बैठक कराया जिसकी मैं घोर निन्दा करता हूॅ , छात्रा के पिता ने प्रधानाचार्य के खिलाफ कटरा कोतवाली में तहरीर दी है , पुलिस प्रधानाचार्य को कटरा कोतवाली ले गई है , समाजवादी पार्टी हमेशा न्याय की माॅग को लेकर पीड़ितो की मदद के लिए आगे आयेगी , इस मौके पर पूर्व मंत्री मुन्नी यादव, अशोक यादव, सलीम बादशाह, अरशद अली, बृजेश जायसवाल, जमाल अहमद, शशांक यादव, शिवकुमार यादव आदि मौजूद रहे ,