मिर्ज़ापुर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने अधिकारियों संग की बैठक मड़िहान विधायक भी रहे शामिल
मिर्ज़ापुर पहुंचे प्रदेश सरकार के कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने अष्टभुजा डाकबंगला पर अधिकारियों संग आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह सहित अन्य लोग बैठक में शामिल रहे , बैठक में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी के साथ पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के साथ अन्य और भी लोग मौजूद रहे , उसके बाद मंत्री जी ने माँ विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया , बैठक के बाद मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अहरौरा सोनपुर के ग्राम अहिरुपुर मे आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में पहुचकर फीता काटकर उदघाट्न कर मैदान में पहुँचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया , वहा से विधायक जी ग्राम चौकिया के रहने वाले अमरनाथ सिंह एडवोकेट के निवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया , उसके बाद विधायक जी ग्राम चौका नुनौटी में डॉo अमलेश सिंह के भतीजे के पुत्री की जन्मदिन के कार्यक्रम मे शामिल होकर अपना आशीर्वाद दिया ,