मिर्ज़ापुर कांग्रेस पार्टी ने नेताओ ने कमलापति त्रिपाठी का 118वी जयंती को मनाया
मिर्ज़ापुर कांग्रेस पार्टी के लोगो ने आज आवास विकास कॉलोनी कमलापति त्रिपाठी के पार्क में कमलापति त्रिपाठी का 118वी जयंती को मनाते हुए पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कमला पति तिपाठी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर कहा कि कमलापति त्रिपाठी जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो किसानों के लिए नहर एवं उद्योग पर विशेष ध्यान दिया था , उस समय उत्तर प्रदेश में विकास के नाम से जाना जाता था , आज हम सब लोग उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं , जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने माल्यार्पण करते हुए कहा कि कमलापति त्रिपाठी जी स्वतंत्रता आंदोलन और एक पत्रकार के रूप में भी जाने जाते थे , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान ने भी माल्यार्पण करते हुए कहा कि कमलापति त्रिपाठी जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता , कार्यक्रम में अमर दुबे, रमेश प्रजापति, पप्पू अधिवक्ता, कमलेश दुबे, विक्रम जैन, दुर्गा प्रसाद चौधरी, अर्चना चौबे, कई और लोग मौजूद रहे ,