मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र में प्रेमी जोड़ों ने मौत को लगाया गले ट्रेन से कटकर दी जान
मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र के कटका रेलवे क्रॉसिंग से करीब 200 मीटर की दूरी पर आज प्रेमी प्रेमिका के जोड़ों ने मौत को गले लगाते हुए , दोनो ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दिया , दोनो का शव कई टुकड़ो में आस पास बिखरा पड़ा रहा , दोनो प्रेमी जोड़े कछवा क्षेत्र के कटका के ही रहने वाले थे , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कछवां क्षेत्रान्तर्गत कटका रेलवे क्रॉसिंग से करीब 200 मीटर पूरब दिशा में ट्रेन से कटकर एक लड़का और एक लड़की की मृत्यु हो जाने की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना कछवां पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास कराया गया तो मृतक की पहचान लवकुश पुत्र राजेश कुमार गौतम उम्र करीब-22 वर्ष तथा मृतका की पहचान नंदिनी पुत्री बाबूलाल उर्फ लाले उम्र करीब-18 वर्ष के रूप में हुई , दोनो ग्राम कटका के ही रहने वाले थे , मिली जानकारी के अनुसार दोनो पड़ोसी थे , थाना कछवां पुलिस दोनो के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया गया ,