मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र की छात्रा ने मनचलों से परेशान होकर जिलाधिकारी से की शिकायत
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र की रहने वाली छात्रा राह चलते कालेज आते जाते दबंग मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान होकर आज जिलाधिकारी कार्यालय पर अपने परिवार वालो के साथ पहुंचकर जिलाधिकारी को इस मामले में शिकायत पत्र सौंपा , मिली जानकारी के अनुसार थाना कछवा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से गांव का दबंग कालेज आते जाते उसके साथ छेड़खानी करता है , जिसके सम्बन्ध ने छात्रा ने बताया कि इसकी शिकायत हमने थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक तक किया , लेकिन कोई कार्यवाही नही की जा रही , आज जिलाधिकारी को छेड़खानी की शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है , तो वही छात्रा के पिता ने भी बताया कि स्कूल जाते समय हमारी बेटी के साथ छेड़खानी करते हुए कभी हाथ पकड़ लेता है , पिछले दो साल से हमारी बेटी को परेशान कर रख्खा है ,