मिर्ज़ापुर कछवां क्षेत्र से नाबालिक लड़की को भागने के आरोप में युवक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कछवां क्षेत्र से नाबालिक लड़की को भागने के आरोप में पुलिस ने युवक की गिरफ्तार करते हुए लड़की को बरामद कर लिया, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कछवां पर 23 जून को एक महिला ने अपनी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भाग ले जाने के सम्बंध में नामजद अभियुक्त के विरूद्ध तहरीर दिया था, जिसके आधार पर थाना कछवां पर धारा 363 में मामला दर्ज किया गया था, आज उक्त मामले में मुखबिर की सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचकर लड़की को बरामद करते हुए नामजद अभियुक्त केशव राजभर उर्फ शेरू पुत्र धर्मू निवासी गोतवा थाना कछवां को धारा 363, 366 भादवि व 16/17 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ,