मिर्ज़ापुर आस्था के पुजारी पूजा पाठ से खाली होते ही क्षेत्र में जनता के बीच पहुचे
मिर्ज़ापुर आस्था के पुजारी जी हां आपने सही पढ़ा मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जिस तरह से दिल खोलकर जनसेवा करते है , उनका कहना है सब माँ की कृपा से करते है , किसी का दिल न दुखाने वाले आस्था के पुजारी मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल पिछले तीन दिनों से अपने गांव गोल्हनपुर में भव्य मंदिर में पूजा पाठ अखंड रामायण पाठ कराकर आज जैसे ही खाली हुए , वैसे ही विधायक जी अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुचकर जनता का हाल जानने के लिए निकल पड़े , तो वही दूसरी तरफ दर्जनों शादी समारोह में भी शामिल होकर वर-वधुओ को अपना आशीर्वाद भी दिया , आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सर्व प्रथम पटेहरा के ग्राम हिनौता राकेश सिंह के निवास पर पहुचकर उनके बड़े भाई के निधन के तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित किया , वहा से निकलकर ग्राम बघौड़ा में राम गरीब सिंह के दुकान पर बैठकर आस पास के लोगो से मुलाकात कर क्षेत्रवासियों का हाल जाना , इसी तरह ग्राम पथरखुरा मे दयाशंकर सिंह के घर पहुच यहा भी मौजूद लोगों के साथ क्षेत्रीय ग्रामीणों का हाल-चाल लिया , ऐसे ही राजगढ़ के ग्राम गोरथरा संजय सिंह पटेल के यहां पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर आस पास के ग्रामीणो का हालचाल लेकर शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम ददरा पहुचे , कल्लू कोल की पुत्री के शादी की शादी में शामिल होकर आशीर्वाद दिया , वहा से ग्राम खुटारी मे केदारनाथ सिंह के यहां पहुचकर उनकी पुत्री की शादी मे शामिल होकर आशीर्वाद दिया , इसी तरह ग्राम ककरद के रहने वाले राजीत विश्वकर्मा के निवास पर पहुँचकर उनके सुपौत्री के शादी मे शामिल होकर आशीर्वाद दिया , ऐसे ही कई अन्य शादी समारोह में पहुचकर विधायक जी ने आज दर्जनों वर-वधुओं को अपना आशीर्वाद दिया ,