मिर्ज़ापुर आवास विकास गोलीकांड लूट नही हाथापाई में खुद की अवैध पिस्टल से चली थी गोली
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी के पास बुद्धवार की रात गोलीकांड का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि उस दिन रात को कोई लूट का प्रयास नही हुआ था , बल्कि हर्ष सिंह की अपने मामा के साथ हाथापाई के दौरान खुद की रख्खी अवैध पिस्टल छीनाझपटी के दौरान गोली चलने से हर्ष सिंह के कंधे में गोली लगी थी , पुलिस ने आरोपी हर्ष सिंह को गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल को बरामद कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार जांच में जो तथ्य प्रकाश में आया कि पीड़ित हर्ष सिंह व उसके जीजा आशुतोष सिंह के मध्य लडाई-झगड़ा हो गया था , इसी बीच हर्ष सिंह द्वारा अवैध पिस्टल निकाल लिया गया दोनों के बीच पिस्टल की छीना-झपटी के दौरान गोली चलने से हर्ष सिंह घायल हो गये , अभियुक्त हर्ष सिंह पुत्र आलोक सिंह निवासी कमासिन थाना चिल्ह को गिरफ्तार कर लिया गया , उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल 32 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद कर लिया गया , लूट की कहानी फर्जी थी जो आरोपी के द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिए रची गयी थी , कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए आरोपी को जेल भेजा जा रहा है ,