मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र से नाबालिग लड़की को भगाकर दुष्कर्म करने के मामले में एक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र से नाबालिग लड़की को भगाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना अहरौरा पर 15 सितम्बर को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में नामजद अभियुक्त के विरूद्ध लिखित तहरीर दिया था जिसके आधार पर थाना अहरौरा पर धारा 363, 366 दर्ज कर पुलिस ने तो लड़की को बरामद कर लिया था , आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नामजद अभियुक्त देवा उर्फ अमरदेव पुत्र पन्नालाल यादव निवासी आनन्दीपुर थाना अहरौरा को भी गिरफ्तार कर धारा 363, 366, 376 भादवि व ¾ पॉक्सो एक्ट में कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त आरोपी को जेल भेज दिया ,