मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र से गैंगेस्टर एक्ट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा के गैंगेस्टर एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , मिली जानकारी के अनुसार थाना अहरौरा पर दर्ज मुकदमा धारा 3 (1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में फरार चल रहे आरोपी छांगुर यादव पुत्र स्व0 भगवानदास उर्फ मेल्हू निवासी तिहसवा थाना चकिया जनपद चन्दौली को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक मोती सिंह ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेज दिया , पुलिस के अनुसार छांगुर यादव गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए गो-तस्करी जैसे गंभीर प्रकृति के अपराध किया करता है ,