मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल तीनों ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के अहरौरा जमुई मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए , ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 112 नंबर के साथ पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलो को अहरौरा सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बुरी तरह से घायल तीनो युवकों को चिकित्सकों द्वारा ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया , मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक से तीन युवक सवार होकर घर से किसी रिश्तेदारी में चुनार जा रहे थे, अहरौरा क्षेत्र के भगवती देवी के पास जमुई मुख्य मार्ग पर बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलो में चंदन पुत्र शारदा उम्र 28 वर्ष , राजकुमार पुत्र बाबूलाल उम्र 31 वर्ष , सुनील प्रजापति पुत्र रामराज उम्र 30 वर्ष घायल तीनो युवकों को एम्बुलेंस की मदद से अहरौरा सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया ,