मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र के ग्राम छातो के पास खड़ी पिकअप में तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारा टक्कर चालक ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के ग्राम छातो के पास सड़क के किनारे खड़ी पिकअप गाड़ी में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दिया , जिसमे कार चालक बुरी तरह से घायल हो गया , गनीमत रहा कि कार में चालक के अलावा कोई अन्य मौजूद नही रहा, सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल कार चालक अभिषेक सिंह पुत्र अज्ञात निवासी इमरती कॉलोनी जनपद गाजीपुर, उम्र करीब-35 वर्ष को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी अहरौरा भिजवाया, जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया , पुलिस जानकारी के अनुसार अहरौरा के ग्राम छातो के पास सड़क के किनारे पिकअप वाहन संख्याः UP33BT, 4208 खड़ी थी, जिसमें पीछे से कार संख्या UP64AM ,7071 चालक द्वारा जोरदार टक्कर मार दिया, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना अहरौरा पुलिस पहुंचकर गंभीर रूप से घायल कार चालक अभिषेक सिंह सीएचसी अहरौरा भिजवाया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचारोपरान्त बेहतर इलाज हेतु ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया,