मिर्ज़ापुर अदालत से वारण्ट जारी होने के बाद हाजिर न होने पर पुलिस द्वारा की गयी 82 की कार्यवाही
मिर्ज़ापुर थाना कछवां पर धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गायत्री प्रसाद उर्फ जय प्रकाश उर्फ धुरमुश बिन्द पुत्र मंगरू प्रसाद बिन्द निवासी कलना गहरवार थाना विन्ध्याचल के खिलाफ अदालत से वारण्ट जारी होने के बाद हाजिर न होने पर पुलिस द्वारा आज 82 की कार्यवाही की गई, उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक रामकृपाल यादव ने पुलिस टीम द्वारा मुनादी करा कर, सार्वजनिक स्थान एवं अभियुक्त के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया , साथ ही आस-पास के लोगों को भी इस बारे में अवगत कराया , यदि उपरोक्त अभियुक्त न्यायालय के समक्ष उपस्थित नही होते हैं तो शीघ्र ही इनके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही की जायेगी ,