मिर्ज़ापुर अदलहाट व जमालपुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत 06 झुलसे
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र के धोबही गाँव में आकाशीय बिजली गिरने से चारा काट रहे एक की मौत हो गयी , तो वही अन्य जगहों पर गिरे बिजली की चपेट में आने से 06 लोग झुलस गए , मिली जानकारी के अनुसार थाना अदलहाट क्षेत्र के धोबही गाँव में आज शाम तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं उसकी पत्नी झुलस गई , अलग अलग जगहों पर गिरी बिजली की चपेट में आने से छः लोग झुलस गये , झुलसने वालो में एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया , धोबही गाँव में साबूलाल उम्र 52 वर्ष , उनकी पत्नी तेतरा उम्र करीब 48 वर्ष अपने खेत मे चारा काटने गए थे , इसी दौरान तेज चमक और कड़क के साथ आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से मौके पर साबूलाल की मौत हो गई , जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई , इसी गांव के दूसरी जगह खेत में काम कर रहे सुनील बिंद और उनकी पत्नी कल्लो बरसात से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए , इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गयी उसकी चपेट में आकर दोनों पति पत्नी झुलस कर घायल हो गए , एक और बिजली अदलहाट क्षेत्र के नूरनपुर गांव में गिरी जहा एक महिला मनीषा गंभीर रूप से झुलस गई , जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर ले जाया गया , उसकी हालत गम्भीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया , जमालपुर क्षेत्र के करजी गांव में भी आकाशीय बिजली गिरने से अनीता नामक महिला का हाथ झुलस गया ,