मिर्ज़ापुर अदलहाट क्षेत्र में आदमखोर लकड़बग्घे से भिड़ा बहादुर व्यक्ति घायल होने के बाद भी घंटो लकड़बग्धे से लड़ते हुए गंगा मे डूबो कर मार डाला
मिर्जापुर थाना अदलहाट क्षेत्र के ग्राम रैपुरिया मे शुक्रवार को आदमखोर लकड़बग्घे के हमले से घायल अधेड़ ने लकड़बग्घे का जबड़ा पकड़ कर गंगा मे लेकर कूद कर अपनी जान तो बचाई ही साथ ही उसे गंगानदी मे डूबोकर मार डाला, बताया गया कि लकड़बग्घा ग्राम शाहपुर मे दो कुत्तो को अपना शिकार बना चुका था, ग्रामीणों ने एकजुट होकर लकड़बग्घे को गांव से बाहर खदेड़ दिया था , इस बीच लकड़बग्घा शाहपुर से भागकर पास के रैपुरिया गांव में पहुंच गया, खेत मे घास काट रहे रैपुरिया गांव निवासी छैबर साहनी उर्फ टनमन 50 वर्ष पर लकड़बग्घा पीछे से हमला बोल दिया , शरीर मे कई जगह हमला करने से छैबर के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हो गये थे , लेकिन बहादुर छैबर लकड़बग्घे का जबड़ा पकड़ कर गंगा मे कूद गहरे पानी मे ले जाकर उसे डूबोकर मार दिया, लगभग एक घंटा तक लकड़बग्घे को पानी डूबोकर छैबर चिल्लाते रहे, तब तक स्थानीय लोगो ने सहयोग करते हुए घायल छैबर साहनी को अस्पताल मे लेकर इलाज के लिए भर्ती करा मृत लकड़बग्घे को गंगा मे बहा दिया ,