मिर्जापुर शास्त्री सेतु पर एक बार फिर शुरू हुआ जांच का खेल डीएम ने कमेटी बनाकर मांगी एक सप्ताह में रिपोर्ट
मिर्जापुर गंगा नदी के शास्त्री सेतु पर एक बार फिर होगी जांच जिसके लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जांच कमेटी बनाकर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है , बीते चार साल में 21 करोड़ रुपये के मरम्मत के बाद भी बीते दिनों बालू लदे एक ओवर लोड ट्रक के पाथवे पर चढ़ जाने के कारण पुल का पाथवे टूट गंगा नदी में समा गया था, जानकारी होते ही जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया , सुरक्षा के मद्देनजर पुल से आवागम पूरी तरह से बंद कर दिया गया था, करीब दो घंटे के बाद मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन को आने जाने की इजाजत दी गयी , और बड़ी गाड़ी व यात्री बस के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है , जबकि pwd के इंजीनियरों द्वारा एक प्रेस नोट जारी कर बताया गया था कि पाथवे के टूटने से पुल पर कोई असर नही पड़ा है , उसके बाद अब मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के द्वारा एक जांच कमेटी बनाकर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है कि पुल पर भारी वाहन चलने लायक है या नही , तो वही समाजवादी पार्टी के लोगो द्वारा पहले भी आरोप लगाते हुए कहा था कि पुल से भारी वाहनों आवागमन को बन्द कर टोल वालो को फायदा पहुचाने का काम किया जाता रहा है , 6 महीने पहले करोड़ो रूपये से मरम्मत के बाद पुनः पुल खराब हो जाता है, जर्जर पुल कुछ लोगो के लिए बना है कमाई का जरिया ,