मिर्जापुर विंध्याचल क्षेत्र में मारपीट व चाकू बाजी की घटना में दो बालअपचारी सहित तीन गिरफ्तार
मिर्जापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के रोडवेज के पास विगत दिनों सोमवार की देर रात बच्चों के बीच हुए विवाद में मामला इतना बढ़ गया था कि मारपीट के साथ जान से मारने की नीयत से चाकू बाजी भी हो गयी थी, जिसमे तीन युवक घायल हो गए थे , मोहित द्विवेदी पुत्र राजा साहब द्विवेदी निवासी पुरानी वीआईपी रोड़ थाना विन्ध्याचल से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगी थी , आज मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दो बालअपचारी सहित तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया , जिसमे विशाल गिरी उर्फ सोनू गिरी, व दो बाल अपचारी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए, जेल व दो बाल अपचारी को बाल किशोर सुधार गृह भेजा गया ,