मिर्जापुर राजगढ़ क्षेत्र में बिजली करेंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत
मिर्जापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के तालर गांव में बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिरने की वजह से विद्युत करेंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार थाना राजगढ़ क्षेत्र के तालर गांव में हाई वोल्टेज होने की वजह से बिजली के खंभो से घर तक लगे तार गर्म होकर टूटकर जमीन पर गिर गया था , बीती रात महिला मंजू देवी किसी काम के लिए घर से बाहर निकली तो टूटे हुए बिजली की तार के चालू करेंट की चपेट में आकर झुलस गई, परिजनों ने आनन फानन में झुलसी महिला मंजू को लेकर नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा मंजू को मृत्यु घोषित कर दिया गया , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,