मिर्जापुर राजगढ़ क्षेत्र में जन्मदिन की खुशी मना रहे परिवार का शार्ट सर्किट से जला घर
मिर्जापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के खोराडीह गांव में बीती रात एक परिवार के लोग घर मे जन्मदिन की खुशी मना रहे थे , जन्मदिन की खुशी में शामिल होने ने भीटी गांव के रहने वाला एक परिवार के पूरे सदस्य पार्टी में शामिल होने गए हुए थे , उनके मकान में शार्ट सर्किट से घर मे अचानक से आग लग गयी , आग लगने की वजह से घर में रख्खे सारे सामान जलकर खाक हो गया , मकान मालिक को ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दी गयी, इस बीच ग्रामीणों ने घर मे लगे आग को बहुत बुझाने का प्रयास लेकिन आग पर काबू नही पा सके , तब तक घर मे रख्खा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था , मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान द्वारा आग लगने की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दिया गया, जो मौके पर पंहुचकर नुकसान का आकलन किये की पीड़ित को मुआवजा मिल सके ,