मिर्जापुर नरायनपुर चौकी के परसोधा टोल प्लाजा कर्मियों ने मवेशी लदी ट्रक पकड़ पुलिस को सौंपा
मिर्जापुर थाना अदलहाट क्षेत्र के नरायनपुर चौकी के परसोधा प्रतापपुर टोल प्लाजा से गुजर रही भैंस लदी तीन वाहनों को टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा पकडकर चार मवेशी तस्करो को पुलिस बुलाकर सौंप दिया , मिली जानकारी के अनुसार थाना अदलहाट क्षेत्र के नरायनपुर चौकी के परसोधा प्रतापपुर टोल प्लाजा पर तीन वाहनों में ठूस कर भरे मवेशी को ले जाया जा रहा था , पकड़े गए पशु तस्करों द्वारा बताया गया कि वह लोग सोनभद्र के सलखन से लेकर छोटा मिर्ज़ापुर ले जा रहे थे , पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है ,