मिर्जापुर नटवा पॉपुलर हॉस्पिटल फिर से चर्चा में धन उगाही के लिए मुर्दों का करता रहा इलाज
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा स्थित पॉपुलर हॉस्पिटल में मरीजो के परिजन से धन उगाही करने के लिए मुर्दों का इलाज करने की घटना कल र फिर घटी, इससे पहले भी इस तरह से मुर्दे मरीजो का इलाज करने को लेकर पहले भी कई बार पापुलर हॉस्पिटल पर मृत्यक परिजन के लोग बबाल व हंगामा कर चुके है , ताजा मामला कल यानी शनिवार को एक बार फिर हुआ , जिसकी वजह से पॉपुलर हॉस्पिटल और भी पॉपुलर हो गया , हमेशा चर्चाओं में रहने वाले इस हॉस्पिटल में पीड़ित बीमार तीमारदारों से पैसे की उगाही को लेकर जबरजस्त खेल खेला जाता है , यहा पर धन उगाही लूटपाट के लिए मरीज की मौत के बाद मुर्दों का भी इलाज कर जमकर लम्बा चौड़ा बिल वसूल किया जाता है , जहा कुछ मामले परिजनों को पता चलने पर हंगामे के बाद सामने आते है , वरना लोग जमीन, गहना गिरवी रख कर भुगतान कर चले जाते है , कल शनिवार को घोरावल से आये एक मरीज के परिजनों का आरोप है कि वह अपने मरीज को जिला अस्पताल ले जाना चाहते थे , लेकिन प्राइवेट एम्बुलेंस द्वारा उन्हें जबरजस्ती अच्छा इलाज दिखाकर पापुलर हॉस्पिटल ले जाया गया , मरता क्या न करता, परिजनों का आरोप है कि इलाज के नाम पर मोटी पहले जमा करा कर हमारे बोलते हुए मरीज को सही इलाज नही किया गया , उसकी मौत होने के बाद भी उसका इलाज किया जा रहा था , यहा तक कि मृत्यक मरीज को पुनः इलाज के लिए फिर से वाराणसी के पॉपुलर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया जा रहा था , जानकारी होने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया , तमाम मीडिया कर्मी भी मौके पर पहुचकर परिजनों के दुःख को समझ , सूचना मिलते ही नगर क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज , कहा कि8 परिजनों द्वारा लिखित शिकायत देने पर जांच कर कार्यवाही होगी , ऐसे ही एक मामला बथुआ सुरेखापुरम कालोनी के रहने वाले एक अग्रवाल परिवार के साथ भी हुआ था , हंगामे के बाद ये भी मामला लोगो को पता चल सका था , बरहाल कल वाले मामले में भी नटवा चौकी इंचार्ज से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजनों ने हंगामा तो किया , पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे , लेकिन पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नही दिया ,