मिर्जापुर नगर के लालडिग्गी उपकेन्द्र से होने वाली बिजली सप्लाई 28-29 जून को बाधित रहेगी
मिर्जापुर नगर के लालडिग्गी उपकेन्द्र 33/11 के०वी० विद्युत से 11 के०वी० होने वाली बिजली सप्लाई 28-29 जून को जर्जर तार को बदलने का कार्य होने की वजह से सुबह भोर 03:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी , इसमें त्रिमोहानी, पक्का घाट, संकठाघाट, गउघाट, पुरानी बजाजी, तिवरानी टोला, शत्तिरोड, बुढेनाथ इत्यादि क्षेत्र प्रभावित होगे , इस अवधि के लिए पानी इत्यादि की व्यवस्था पहले से ही कर ले , इस फीडर के जर्जर तार, जिनके टूट कर गिरने पर दुर्घटना घटित होने की सम्भावना है, उनको बदला जाना अति आवश्यक है , जर्जर तार बदलने का कार्य दिनांक 28.06.2024 से दिनांक 29.06.2024 तक किया जाना प्रस्तावित है, जिसके कारण प्रातः 03:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।