मिर्जापुर के गंगा नदी पर बने शास्त्री पुल का पैदल मार्ग गंगा नदी में समाया मरम्मत के नाम पर खर्च हो चुके है अब तक करोड़ो रूपये
मिर्जापुर के गंगा नदी पर बने शास्त्री पुल के पैदल मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बीते देर रात्रि में गंगा नदी में समा गया, जिससे पैदल मार्ग का एक बड़े हिस्से से नीचे गंगा नदी साफ साफ दिखाई पड़ रही है , मिली जानकारी के अनुसार सन 2020 से तीन बार की मरम्मत के नाम पर पुल मैंटेनेंस पर करीब 21 करोड़ रुपए खर्च हो चुके है , बीते 6 महीने पहले ही मरम्मत के नाम पर 7.48 करोड़ रुपये खर्च कर पुनः पुल को भारी वाहनों के लिए चालू किया गया था, बताया गया कि ओवर लोड बालू लदा ट्रक चढ़ने से पथवे का हिस्सा टूट कर गंगा नदी में गिर गया , 45 साल पुराने बने पुल पर हर दिन गुजरते हजारों वाहन गुजरते है, 2020 से हर वर्ष पुल मैंटेनेंस पर करोड़ो रूपये खर्च कर भ्र्ष्टाचार का एक बड़ा खेल होता है , मिर्जापुर शास्त्री सेतु पुल का हिस्सा टूटने से अंदर लगी सरिया पूरी तरहसे सड़ चुकी है , वर्ष 2020 में 8 करोड़, 2021- 22 में 5.64 करोड़ और 2023 में 7.48 करोड़ मरम्मत के नाम पर खर्च हो चुके है , लोगो द्वारा पुल के टूटे हिस्से को देखकर कहा जा रहा है कि किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा शास्त्री पुल ,