मिर्ज़ापुर प्रयागराज झांसी बाँदा हमीरपुर सहित कई जिलों में बालू और मोरंग होगा सस्ता
उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने मिर्ज़ापुर, प्रयागराज, झांसी, बाँदा, हमीरपुर, महोबा, सहारनपुर, जालौन, बिजनौर और गोरखपुर जैसे प्रदेश के अन्य जिलो में बालू और मोरंग को सस्ता करने की तैयारी कर रही है , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने विभिन्न ज़िलों में 790 नए खनन पट्टे के लिए क्षेत्रीय चिन्हित कर लिए हैं , इससे सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा साथ ही लोगों को सस्ते दाम में बालू और मौरंग भी मिल सकेगा , इस निर्देश के बाद प्रदेश के जिलो में मॉनिटरिंग एवं सर्वे कराया जा चुका है , वही दस प्रमुख ज़िलों में 601 क्षेत्र उप खनिज खनन के लिहाज़ से उपयुक्त पाए गए हैं वहीं अन्य ज़िलों में 189 क्षेत्र चिन्हित किये गये है ,