भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के विवादित बयानों के चलते चार लोगों ने किया था उन पर हमला
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के ऊपर जानलेवा के पीछे उनके विवादित बयान रहा , ये खुलासा पुलिस द्वारा पकड़े गए चारो हमलावरों ने खुद पुलिस को बताया , चंद्रशेखर आजाद के विवादित बयानों के चलते चारो हमलावर आहत थे , जिसके चलते उनकी हत्या करना चाहते थे , घटना वाले दिन 28 जून को
चंद्रशेखर आजाद के कार्यक्रम की जानकारी होने पर चारो ने चंद्रशेखर की हत्या करने की ठान लिया था , चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों से हमलावरों ने पूरी जानकारी लिया था कि अगला कार्यक्रम उनका देवबंद में है , स्पीड ब्रेकर पर जैसे ही चंद्रशेखर की गाड़ी धीमी हुई हमलावर उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर तीन राउंड फायरिंग किया था , जिसमे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को एक गोली उनको छूते हुए निकल गयी थी बाकी उनके गाड़ी के शीशे में लगी थी , पुलिस ने चारों हमलावर को गिरफ्तार कर गोली कांड का खुलासा किया ,