भदोही विधायक जाहिद बेग व उनके 40 से 50 अज्ञात समर्थकों पर पुलिस ने मारपीट व वर्दी फाड़ने का मामले दर्ज किया
भदोही विधायक जाहिद बेग व उनके 40 से 50 अज्ञात समर्थकों पर पुलिस ने मारपीट व वर्दी फाड़ने के मामले में एक और नया मुकदमा दर्ज कर लिया, दरसल कल 19 सितम्बर को भदोही विधायक जाहिद बेग ज्ञानपुर की अदालत में अपने समर्थकों के साथ आत्मसमर्पण करने पहुंचे थे, कोर्ट रूम में अन्दर जाते समय विधायक समर्थकों और पुलिस के बीच विधायक के खिंचा तानी हुई थी, जिसमे भदोही विधायक जाहिद बेग के कपड़े फट गए थे, चप्पल टूट गयी थी, साथ मे चश्मा भी टूट गया था , न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस व विधायक समर्थकों के बीच नोकझोंक भी हुई थी , पुलिस ने ज्ञानपुर थाने में वुधयक व उनके 40 से 50 अज्ञात समर्थकों के ऊपर धारा 121(2), 132, 221 के तहत मुकदमा दर्ज किया है ,