प्रयागराज हाईकोर्ट ने बुजुर्ग माता पिता की देखभाल को लेकर सुनवाई के दौरान की टिप्पणी
प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल देखभाल न करने को लेकर सुनवाई के दौरान की टिप्पणी करते हुए कहा कि क्षणिक फायदे के लिए माता-पिता को नजर अंदाज करना बेहद दुःखद है , आज के युवा पर्याप्त भावनात्मक संरक्षण अपने माता-पिता को नहीं दे रहे हैं , इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर की याचीकर्ता सुमन की याचिका पर सुनवाई के दौरान बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल न करने पर टिप्पणी की, सरकार वरिष्ठ नागरिकों के जीवन व उनकी संपत्ति की सुरक्षा करे , माता-पिता मामले में डीएम को प्रार्थना पत्र दे सकते हैं , उनको आवास सहित अन्य सुविधाएं पाने का अधिकार है , मामले की सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डीएम कानपुर नगर को निर्देश दिया कि प्रार्थना पत्र 6 सप्ताह के अंदर कानून के मुताबिक निस्तारित करें ,