प्रयागराज वाराणसी हाईवे पर अचानक ब्रेक लेने से चार कार आपस में टकरायी दो श्रद्धालु घायल
प्रयागराज वाराणसी हाईवे थाना राजातालाब क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने गुरुवार की देर शाम एक कार द्वारा अचानक ब्रेक लेने से पीछे आ रही चार फोर व्हीलर कार आपस में एक दूसरे से टकरा गए, जिसमे दो लोग घायल हो गए, ये सभी दर्शनार्थी महाकुंभ स्नान के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे, वाराणसी के थाना राजातालाब क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के दुर्घटना हो गया, जिसमे राजस्थान अजमेर निवासी कार सवार आर के गांगुली 60 वर्ष तथा पत्नी मुतुल गांगुली 55 वर्ष घायल हो गए, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के ही हॉस्पिटल में भर्ती करा इलाज कराया, बाकी अन्य तीनो फोर व्हीलर वाहन सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए ,