डीडीयू जक्शन से ऐसी कोच में चोरी करने वाले गैंग के चार शातिर चोर गिरफ्तार
डीडीयू जक्शन से सवार होकर ऐसी कोच में चोरी करने वाले गैंग के चार शातिर चोरो को आज जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया , ये लोग चलती ट्रेनों में यात्रियों खासकर विदेशी यात्रियों के सामान चुराने वाले अंतर्राज्जीय गैंग के सदस्य है , उनके पास भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा और भारतीय रुपया को बरामद किया गया है , ये गैंग बड़े ही शातिर ढंग से ट्रेन के फर्स्ट और सेकेंड ऐसी में टिकट कराकर यात्रा किया करते थे , मौके मिलते ही यात्रियों के सामान चुराकर फरार हो जाया करते थे , सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि 20 जून को पंजाब मेल के एसी कोच में सवार जापानी यात्री का बैग चोरी हुआ था , जिसमें सिंगापुर डालर, जापानी येन और दस हजार रुपये भारतीय मुद्रा के साथ अन्य सामान थे , इसी तरह 25 जून को बाड़मेर एक्सप्रेस के A-1 कोच में सवार यात्री के दो ट्रॉली बैग चोरी हो हुए थे , जिसमें सोने चांदी के जेवरात के साथ 1.30 लाख रुपये नकद थे ,