जेईई और नीट के साथ सीयूईटी में अगले सत्र प्रवेश लेने की परीक्षा के तिथि की घोषणा
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए ने इंजीनियरिंग, मेडिकल और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ अन्य व्यावसायिक कोर्स में दाखिले के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है , अगले सत्र में प्रवेश होने की तिथि की जो घोषणा किया गया है , उसके मुताबिक जेईई मेन का पहला सत्र 24 जनवरी से एक फरवरी के बीच होगा , तो वही दूसरा सत्र एक अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच होगा , जिसका परिणाम परीक्षा के तीसरे सप्ताह में जारी होगी , जानकारी के मुताबिक नीट 2024 की परीक्षा 5 मई को होगा , जिसका परिणाम जून के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा , सीयूईटी स्नातक में प्रवेश के लिए 15 मई से 31 मई के बीच परीक्षा होगी ,