maujitrip sbc export

मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात Posted : 24 September 2023

मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात

मिर्जापुर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने आज गणेशगंज स्थित अपने कैंप कार्यालय पर भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 105वे एपिसोड की मन की बात कार्यक्रम को सुना , रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' के 105वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया की इन दिनों सबसे ज्यादा पत्र, संदेश, जो मुझे मिले हैं वो दो विषयों पर बहुत अधिक है , पहला विषय चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और दूसरा विषय दिल्ली में हुए G-20 का सफल आयोजन है , जब चंद्रयान-3 का आयोजन लैंडर चंद्रमा पर उतरने वाला था, तब करोड़ों लोग अलग-अलग माध्यमों के जरिए एक साथ इस घटना के पल-पल के साक्षी बन रहे थे , इससे पता चलता है कि चंद्रयान-3 से करोड़ों भारतीयों का कितना गहरा लगाव है , तो वही G-20 के शानदार आयोजन ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया , भारत मंडपम तो अपने आप में एक सेलिब्रिटी की तरह हो गया है , भारत ने जी 20 में अफ्रीकन यूनियन को मेंबर बना कर अपना लोहा मनवाया है , उन्होंने स्वच्छता को लेकर मन की बात के माध्यम से सभी देशवासियों से 1 अक्टूबर यानी रविवार को सुबह 10 बजे स्वच्छता पर बड़े आयोजन में भागीदारी करने के लिए कहा है , उन्होंने लोगो से अपना वक्त निकालकर स्वच्छता से जुडने और इस अभियान में अपना हाथ बटाने को लेकर आग्रह भी किया , इस मौके पर प्रीतम केशरवानी, अशोक सोनी, चन्नी सोनी, अजय रजक, शशांक जायसवाल, शिव केशरवानी, सतीश जायसवाल, उमेश जायसवाल, अमन जायसवाल, शिव कुमार गुप्ता, रूप कुमार गुप्ता, मोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे ,

facebook   watsapp   x

Mirzapur News Bulletin sbc export
S.N. Public Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें

maujitrip

S.N. Public

Ramashanker sigh ptel