मिर्ज़ापुर के विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था, घायल युवक नितिन द्विवेदीनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी, घटना बुधवार दोपहर की है, थाना विंध्याचल क्षेत्र के शिवपुर स्थित तारा मंदिर निवासी नितिन द्विवेदी नामक युवक प्रयागराज से विंध्याचल आ रहे थे, बुधवार की दोपहर विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए थे, जीआरपी ने स्थानीय लोगो की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद विंध्याचल अस्पताल पहुंचाया, डाक्टरो ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए जिला मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया, जहा इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई पूरा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,
Share: