वाराणसी के कैंटोनमेंट क्षेत्र में पिछले एक महीने से अधिक समय से दहशत फैला रहा तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया, लोगो ने राहत की सांस ली, हर रात तेंदुआ की आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग दहशत में रहते थी, रात होते ही लोग अपने घरों के दरवाजे बंद कर कैद हो जाते थे, आज तेंदुआ पकड़े जाने से लोगो ने राहत की सांस ली है, हम आपको बता दे कि पहली बार तेंदुआ सेंट मेरी स्कूल के सीसीटीवी में दिखाई दिया था, जिसे वन विभाग ने फिशिंग कैट बता रहा था, लेकिन अंदर ही अंदर वन विभाग अपनी कार्यवाही कर रहा था, उसके बिछाये पिजड़े में आकर आज तेंदुआ फंस ही गया, स्थानीय लोगों की माने तो रात करीब एक बजे कैंट के बंगला नंबर 61 के पास वन विभाग के लगाए पिंजड़े में तेंदुआ फंस गया, डीएफओ निधि चौहान ने इसकी पुष्टि की है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली, लोगों ने बताया कि रात में तेंदुए की आवाज आती थी और उसने कई बकरियों को अपना शिकार बना लिया था, पिछले एक महीने से दहशत फैला रहा तेंदुआ आखिरकार आज पकड़ा गया,
Share: