मिर्ज़ापुर के समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक यादव का जनपद में प्रथम आगमन पर रास्ते भर जगह जगह पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया, अशोक यादव मिर्ज़ापुर के दूसरी बार समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बनाए गए है, मिर्ज़ापुर आगमन पर कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर म पर पुष्प वर्षा किया, अशोक यादव को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर सपा कार्यकर्ताओं में खास उत्साह नजर आया, समर्थकों ने पार्टी के समर्थन में जमकर नारे भी लगाए, जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम के चलते पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह से जोश और उत्साह से भरे दिखाई दिये, दूसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद अशोक यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और विश्वास के साथ संगठन को और मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा, अब देखना होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर राजनीतिक गतिविधियों को लेकर अशोक यादव के नेतृत्व में संगठन को कितना मजबूत किया जा सकता है, पार्टी की आगे की रणनीति पर भी सबकी नजर रहेगी,
Share: