Advertisement

मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल गंगा दशहरा के अवसर पर पक्का घाट पर गंगा आरती के साथ भव्य भक्ति और संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन

मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल गंगा दशहरा के अवसर पर पक्का घाट पर गंगा आरती के साथ भव्य भक्ति और संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल गंगा दशहरा के अवसर पर विन्ध्याचल पक्का घाट पर बीती रात भव्य महागंगा आरती के साथ साथ भव्य भक्ति और संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, पक्का घाट पर भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला, माॅ गंगा के अवतरण दिवस पर आयोजित भव्य महाआरती और वैदिक पुजन सांस्कृतिक कार्यक्रम ने घाट को दिव्यता से सराबोर कर दिया, दीपों की रोशनी, गूंजते वैदिक मंत्र, डमरू निनाद और हर-हर गंगे के जयघोष के बीच श्रद्धालु पुरी रात तक भक्ति में डूबे नजर आए, विन्ध्य विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए गंगा आरती प्रमुख रामानन्द तिवारी के द्वारा मां गंगा की अष्टधातु प्रतिमा का भव्य श्रृंगार किया गया, इसके बाद दूध, पुष्प, फल और मिष्ठान से मां गंगा का विशेष अभिषेक कर षोडशोपचार पूजन संपन्न हुआ, महाआरती के दौरान 5 वैदिक ब्राह्मणों ने एक साथ दीप स्तंभों के साथ मां गंगा की आरती उतारी, जबकि 101 कन्याओं ने रिद्धि-सिद्धि के प्रतीक स्वरूप आरती की थाली लेकर मातृशक्ति का आह्वान किया, घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर मां गंगा से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की, गंगा आरती में मुख्य अतिथि अध्यक्ष पवन कुमार गंगवार ने कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं सभी लोग माॅ गंगा को स्वच्छ रखें वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट/सचिव अविनाश कुमार ने कहा कि गंगा दशहरा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और संस्कृति के प्रति आस्था व्यक्त करने का अवसर भी है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें