मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में कल हुई दर्दनाक दुर्घटना जिसमे मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की ट्रक की टक्कर के बाद कुचलकर तीनो लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी थी, विधायक जी आज पोस्टमार्टम हाऊस पहुंच कर सभी मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया, कहा कि ये दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक हुई है, तीनो मृतक विजय कुमार, देवेंद्र कुमार, व राजेश कुमार मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपुर,33 के रहने वाले थे, विधायक जी ने प्रशासनिक अधिकारियों से फोनवार्ता कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया, साथ ही मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मृतक के परिजनों से कहा कि इस दुःख की घड़ी में मैं पूरी तरह से परिवार के साथ खड़ा हूं, हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास करूंगा, साथ ही दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ,
Share: