मिर्ज़ापुर जनपद में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह 19 और 20 सितंबर को मिर्जापुर के भ्रमण पर रहेंगे, इस दौरान वे विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे, साथ ही पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, मंत्री जी 19 सितंबर शनिवार की रात 8:30 बजे विंध्याचल स्थित अष्टभुजा गेस्ट हाउस पहुंचेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे, 20 सितंबर रविवार को सुबह 10:30 से 11:30 बजे: विंध्याचल अष्टभुजा गेस्ट हाउस में सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, भूगर्भ जल तथा जल जीवन मिशन के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे, दोपहर 1:00 बजे: राजकीय महाविद्यालय, कैलहट (चुनार) में आयोजित "चुनार के रत्न" पुस्तक विमोचन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, दोपहर 3:45 से शाम 5:00 बजे तक जमालपुर ब्लॉक के ग्राम ओड़ी में आरक्षित कार्यक्रम में रहेंगे, शाम 5:00 बजे ग्राम ओड़ी से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे,
Share: