Advertisement

मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मुकेरी बाजार पार्क में मनाई

मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मुकेरी बाजार पार्क में मनाई
मिर्ज़ापुर के पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती के अवसर पर मुकेरी बाजार स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में कार्यकर्ताओं सहित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया, जायसवाल ने श्रद्धेय डॉ मुखर्जी जी को याद करते हुए बताया कि आपका जन्म 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता में हुआ था, वे भारत के पहले उद्योग व आपूर्ति मंत्री थे, और पहले ऐसे व्यक्ति रहे जिन्होंने नेहरू लियाकत समझौते का विरोध करते हुए अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, भारत की एकता अखंडता को बनाए रखने हेतु "एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान" नहीं चलेगा का नारा दिया था, इनकी मृत्यु 23 जून 1953 को श्रीनगर के जेल में संदिग्ध परिस्थितियों हुई थी, कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष विद्या तिवारी व प्रदीप सोनकर, पूर्व जिला मंत्री प्रीतम केसरवानी, पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा, बाबूराम गुप्ता, महेश वर्मा, शिवांशु सिंह, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें