मिर्ज़ापुर थाना समाधान दिवस के अवसर पर आज जनपद के सभी थानों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने आने वाले आमजन की समस्याओ को सुना, प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को जनता की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, उक्त अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह द्वारा थाना कोतवाली शहर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा थाना मड़िहान पर, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा थाना अदलहाट पर, क्षेत्राधिकारी सदर व तहसीलदार द्वारा थाना कछवां पर, क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा थाना हलिया पर, उप जिलाधिकारी द्वारा थाना ड्रमण्डगंज पर, क्षेत्राधिकारी चकबन्दी द्वारा थाना जिगना पर, तहसीलदार द्वारा थाना लालगंज पर, नायब तहसीलदार द्वारा थाना अहरौरा पर, सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं राजस्व विभाग के अऩ्य अधिकारी व कर्मचारी के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण कराया गया, शेष मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जांच के लिए रवाना किया गया ,
Share: